बांकुड़ा जिला पुलिस द्वारा जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण

बांकुड़ा जिला पुलिस द्वारा जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण

बांकुड़ा (अमन राय ): माँ दुर्गा के आगमन के साथ ही पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा त्यौहार दुर्गा पूजा का उत्सव आरंभ हो गया है. लोग अपने अपने हिसाब से खरीदारी कर नए वस्त्र पहनकर पूजा पंडालो में प्रतिमा दर्शन के लिए पूरे उत्साह में है. लेकिन इसी समाज में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इतने बड़े उत्सव में भी उनके आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण बच्चों को नए वस्त्र खरीदने की सामर्थ नहीं जुटा पाते, ऐसे ही जरूरतमंद बच्चों की खुशियों को ध्यान में रखते हुए महालय के पावन दिन पर बांकुड़ा जिला पुलिस द्वारा उन्हें नए वस्त्र प्रदान किए गए.प्रताप बागान स्थित रागिनी हॉल में आयोजित इस वस्त्र वितरण कार्यक्रम में जिला पुलिस एसपी वैभव तिवारी आईपीएस ने स्वयं अपने हाथों से बच्चों को नए वस्त्र प्रदान किए. इस अवसर पर जिला एसपी वैभव तिवारी ने कहा खुशियां बांटने से बढ़ती है. सभी का यह अधिकार है दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हो एवं पूरे उत्साह से पंडाल एवं प्रतिमा दर्शन करें. इस कार्यक्रम को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया एवं नए वस्त्र पाकर उनके चेहरे पर खुशियां साफ झलक रही थी. पुलिस की इस नेक पहल से जहां जरूरतमंदों को मिल रही है खुशियां, वहीं इससे हमें मिल रही है एक छोटी सी आशा.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0